![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
इलाहाबाद : शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने बड़े शहरों की भांति जहां तहां कूड़ा फेंकने और पेशाब करने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों से कूड़ा फेंकने और पेशाब करने पर जुर्माना वसूला है। पहले दिन अभियान शहर उत्तरी के कुछ इलाकों तक सीमित था। शीघ्र पूरे शहर में लगातार अभियान चलेगा।
अपर नगर आयुक्त रितु सुहास ने बताया कि जुर्माना देने के अलावा सड़क किनारे पेशाब करने या थूकने वालों की फोटो भी खींची जाएगी। पेशाब करने वालों को मिस्टर सू-सू तथा थूकने वालों को मिस्टर थू-थू से नवाजकर फोटो चौराहों पर चिपकाई जा सकती है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता पर जागरूकता का असर नहीं होने पर कठोर कार्रवाई मजबूरी हो गई है।
लापरवाह सफाईकर्मियों की जाएगी नौकरी :
इलाहाबाद। शहर को स्वच्छ बनाने की कड़ी में शहरवासियों पर सख्ती करने के साथ नगर निगम अपने कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई की तैयारी में है। नगर निगम के 100 से अधिक सफाईकर्मी रडार पर हैं। इनकी नौकरी जा सकती है।
अपर नगर आयुक्त रितु सुहास ने बताया कि सैकड़ों कर्मचारी समय से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। सरकारी काम में लापरवाही कई साल से हो रही है। सफाई मे लगे स्वास्थ्य विभाग के एक-एक कर्मचारी का रिकार्ड देखा जा रहा है।
अबतक की जांच में दो दर्जन से अधिक बेहद लापरवाह सफाईकर्मी चिन्हित किए गए हैं। और लापरवाहा कर्मचारियों पर भी नजर है। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक ड्यूटी में घोर लापरवाही मिलने पर कर्मचारी की सेवा समाप्त भी का ज सकती है।
