इस बीजेपी नेता ने बलिया के दबंग की बेटी से रचाई तीसरी शादी, विवादित रही दोनो पूर्व शादियां


कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क।
प्रसिद्ध भोजपूरी गाना ‘लाॅलीपाॅप लागेलू’ के गायक और अभिनेता पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह के साथ गोपनीय तरीके से कोर्ट मैरेज कर लिया है। इसके बाद उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ विवाह रचाया जिसमें केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह की यह तीसरी शादी है इन्हे गायक से नेता बने मनोज तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन कराया था। मूल रूप से बिहार राज्य के आरा के रहने वाले पवन सिंह की तीसरी पत्नी ज्योति सिंह के पिता राम बाबू सिंह यूपी के बलिया में कुछ गिनेचुने दबंग लोगों में से एक है।

पवन सिंह ने साल 2008 में भोजपुरी अभिनेत्री रीना रानी से पहली शादी की थी। क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे क्राइम शो में काम कर भोजपुरी अभिनेत्री रीना रानी तलाकशुदा थी और पहले पति से उनको एक बेटा भी है। इसके बावजूद पवन सिंह ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर उनसे लव मैरिज की थी। हालांकि उनका विवाहित जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और करीब आठ महीनें बाद ही उनका तलाक हो गया।

रीना इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और तीन साल पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी सदस्यता गृहण किया था।

इसके बाद साल 2014 में पटना की रहने वाली नीलम सिंह के साथ उनका दूसरा विवाह हुआ था। नीलम के साथ पवन की काॅलेज के समय से दोस्ती थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद मार्च 2015 में नीलम ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर लिया था। इस घटना को लेकर पवन सिंह पर कई आरोप भी लगे थें। बता दें कि पवन सिंह की कई अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ प्रेम-प्रसंग की खबरे सुर्खियों में रही हैं। नीलम के सुसाइड करने के पीछे भी यही बड़ी वजह बताई गई थी।

पवन सिंह की तीसरी दुल्हनियां फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। पवन सिंह पिछली दो शादियों और विवादों की वजह से उनकी तीसरी शादी को गोपनीय रखने का पूरा प्रयास किया गया। उनके विवाह समारोह में ज्यादातर हाईप्रोफाइल लोगों को भी आमंत्रित नहीं किया गया। पवन की शादी यूपी के बलिया जिला के चितबड़ागांव में एक होटल में रखी गई थी। ज्याति की तीन बहनें हैं जिनमें से वो सबसे छोटी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post