रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा, सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
क्षेत्र के प्रसिद्व समाज सेवी राम बक्श यादव जी की प्रथम पुण्य तिथि श्रद्वान्जलि कार्यक्रम श्री संत भगवान औसान दास स्मारक विद्यालय बाबापुरवा डूंडी में अम्बरीश यादव की अध्यक्षता व प्रेम नारायण वर्मा के संचालन में हुआ।
पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में महन्त विनोद गोस्वामी, महन्त राम सेवक गोस्वामी, आलोक कुमार सिंह, गोपी चन्द्र वर्मा, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, कौशलेन्द्र तिवारी, राम सिंह वर्मा, निर्माण सिंह, इतिहास विभाग के प्रवक्ता लक्ष्मी कांत द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार यादव, अतुल कुमार, शिवराम वर्मा, पूर्व प्रधान राम कैलाश वर्मा, राज कुमार, राम लौटन वर्मा, सग्राम सिंह वर्मा, तेज बहादुर सिंह सहित सैकडो गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय अशर्फी लाल यादव पूर्व विधायक के करीबी स्वर्गीय राम बक्श यादव समाज सेवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात राम बक्श यादव की समाज सेवा पर वक्ताओ ने पंथ अनेक, मत एक पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं में कौशलेंद्र मिश्र, विनोद गोस्वामी, लक्ष्मीकांत, गोपीचंद्र वर्मा तथा आलोक सिंह आदि ने बिचार व्यक्त किये।

