![]() |
| मंडी परिषद में अलाव तापते लोग |
सानू सिंह चौहान कवरेज इण्डिया शाहजहांपुर।
शाहजहाँपुर/रौजा। बीते 2 दिनों से कोहरे और शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी है। आज दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए सूरज निकला। लेकिन जल्द ही बादलों की ओट में छिप गया। शीतलहर के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। आम जनजीवन को अच्छा खासा प्रभावित किया है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह से शीत लहर के कारण अन्य लोगों की तरह यात्री भी जगह-जगह ठिठुरते दिखे। कल सोमवार को जहां डीएम अम्रत त्रिपाठी ने ठंड से ठिठुरते गरीब असहायों को स्वयं अफसरों के साथ कम्बल बितरण करवाया। वहीं मंडी सचिव संजय कुमार सिंह ने मंडी समिति परिसर में अलाव जलाने के निर्देश दिए है। आदेशों का अनुपालन करते हुए मंडी परिसर में लगभग एक दर्जन स्थानाें पर अलाव जलालाये जा रहे हैं। शीतलहर के प्रकोप से लाेंगाें काे राहत मिली है। मंडी सचिव संजय सिंह ने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा। तब तक प्रतिदिन अलाव लगाये जायेंगें लकड़ी की कमी न हाे इसलिए तीन कर्मचारियाें काे लगाया गया है। मंडी कर्मचारी राममाेहन त्रिवेदी,राजप्रताप सिंह,आदि के द्वारा सुबह शाम दाेंनाें समय अलाव जलवाने का जिम्मा दिया गया है।
