सुबह उठते ही सबसे पहले करें इन पांच चीजों के दर्शन, कुछ ​ही दिनों चमकने लगेगी किस्मत


कवरेज इण्डिया धर्म कर्म डेस्क।
कहते हैं अगर अगर किसी चीज की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा काम भी अच्छे से होता है। दिन की शुरूआत को अच्छा तथा शुभ बनाने के उपाय हिंदू धर्म शास्त्र में विशेष रूप से वर्णित किए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ शुभ देख लिया जाए तो दिन की शुरूआत अच्छे से होती है।

कहते हैं अगर अगर किसी चीज की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा काम भी अच्छे से होता है। दिन की शुरूआत को अच्छा तथा शुभ बनाने के उपाय हिंदू धर्म शास्त्र में विशेष रूप से वर्णित किए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ शुभ देख लिया जाए तो दिन की शुरूआत अच्छे से होती है। आइए हम बताते हैं, ज्योतिष के कुछ ऐसे उपाय जिसके सहारे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। सुबह उठते ही आप इन 5 निम्नलिखित चीजों के दर्शन कर अपनी किस्मत चमका सकते हैं।


हथेलियों का करें दर्शन
किसी भी शख्स को सुबह जगने के बाद सबसे पहले अपनी ​हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। मान्यता है कि हथेलियों के दर्शन से मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु तथा सरस्वती की एक साथ कृपा प्राप्त होती है।

करें इस मंत्र का जाप
सुबह उठने के बाद हथेलियों का दर्शन करते समय निम्नलिखित मंत्र का जाप करें।

कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥

मंत्र का तात्पर्य
कहते हैं, हथेलियों के अग्र भाग पर मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती तथा मूल में भगवान विष्णु का वास होता है।

दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख के दर्शन
सुबह उठते ही दक्षिणावर्ती शंख के दर्शन करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख अपने बिस्तर के पास रखकर ही सोएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post