राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक कार्यक्रम हुआ आयोजित


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
मकर संक्रांति का उत्सव परिवर्तन का संदेश देता है इसके बाद से ही प्रकृति में बदलाव शुरू हो जाएगा। खिचड़ी भोज से समरसता को बल मिलता है और भाईचारा मजबूत होता है। यह बात खिचड़ी भोज के मौके पर कस्बा बदोसराय के मातन मंदिर में बौद्धिक  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राजबहादुर वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि समाज में समाज सुधारक का काम स्वयं सेवक संघ करता है, बाकी राजनीतिक पार्टियां बांटने का काम करती हैं। चाहे जिस जाति बिरादरी के हो जन्म लेने और मृत्यु का रास्ता एक ही है, फिर यह छुआछूत किस बात पर है।हम सब मिलकर इसका अंत करने का संकल्प लें। हम 22 घंटे अपना काम करें, सिर्फ 2 घंटे का समय समाज को सुधारने के लिए दें तभी समाज में एक नई चेतना का विकास होगा।                         इस अवसर पर खण्ड़ कार्यवाह सिरौलीगौसपुर बृजेश शुक्ला, नीरज, आलोक, अंकित, अभिषेक, आकाश, आदित्य, रामनिवास, रामसागर, बृजनंदन, विष्णुकांत, रवि, संतोष पांडेय, विनोद यादव, राम रघुवंश मणि अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post