![]() |
| वसीम राइन |
रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
बाराबंकी में आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने आज कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार पिछडो को नजरअंदाज न करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बनने में पिछडो का बड़ा हाथ है। बावजूद आज पिछडो के लिए सरकार का रवैया ठीक नहीं नजर आ रहा है। पिछडो को सरकार में नुमाइन्दी देने की जगह पर उनको उपेछित किया जा रहा है। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीन राईन सट्टी बाजार स्थित अपने कैम्प कार्यालय में महाज के अलग-अलग जनपदों से आये हुए पदाधिकारियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि पिछडो को सरकार में नुमाइन्दी व सरकारी नौकरी आबादी के हिसाब से मिलनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं हो पा रहा है। सरकार बनने से पूर्व तमाम तरह के वादे किये गए थे।श्री राईन ने आगे कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी पुरे हिन्दुस्तान में पसमन्दा लोगो को जागरूक कर उनके हक को दिलाने के लिए प्रयासरत है। कुल मुस्लिम आबादी में पचासी फीसदी पसमांदा की आबादी है। और सरकार में नुमाईदगी के नाम पर केवल एक फीसदी को ही सम्मान मिला है। जो कि सरकार का सौतेला व्यवहार है। उन्होंने अंत में कहा कि हमारी आबादी के हिसाब से हमें राजनैतिक हिस्सेदारी, सरकारी नौकरी व गैर सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार का रवैया पिछडो के प्रति ऐसा ही रहा तो मजबूरन पूरे प्रदेश में महाज के नायब सदर हाजी निसार अंसारी के साथ दौरा कर प्रदेश स्तर पर सम्मेलन कर सरकार के खिलाफ आकोश व्यक्त करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी,नफीस राईन,खुरशेद अंसारी,ख्वाजा अंसारी, महमूद चैधरी,सईद राईन,नदीम राईन, इमरान राईन,इरशाद रज्जाकी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
