शाहजहाँपुर। राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आज रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सभी संघ कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में नज़र आए। कई नन्हें कार्यकर्ता भी गणवेश में नज़र आए। ठंड का मौसम होने के बावजूद इस आयोजन में भारी भीड़ देखी गयी।
केन्द्रीय मंत्री श्रीमति कृष्णाराज पूरे समय कार्यक्रम में मौजूद रहीं। विधायक मानवेंद्र सिंह एवं रोशन लाल वर्मा गणवेश में दिखे। भाजपा ज़िला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, वीरेंद्र यादव जलालाबाद के पुर्व विधायक नीरज मोर्या सहित अनेकों भाजपाई आज संघ के गणवेश में थे। आज
के कार्यक्रम ने इस बात पर मुहर लगाई कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो किन्तु संघ के कार्यक्रम में वह सिर्फ कार्यकर्ता ही होता है।


