मुंबई के बाद पुणे में भी MNS कार्यकर्ताओं के दिखे तीखे तेवर, अवैध फेरीवालों पर हमला


पुणे। मुंबई के साथ-साथ मनसे कार्यकर्ताओं ने पुणे में अवैध फेरीवालों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। गुरुवार की दोपहर को मनसे कार्यकर्ताओं ने आक्रमक तेवर दिखाते हुए राजाराम पुल पर फेरीवालों के खिलाफ अपना उग्र रूप दिखाया। फेरीवालों के सामान, फल और बाकी वस्तुओं को सड़क पर फेंककर मनसे कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। मुंबई के फेरीवालों के खिलाफ मनसे ने जो आक्रामक आंदोलन किया है, अब मुंबई के बाद पुणे में भी उत्तरभारतीय अवैध फेरीवालों को मनसे कार्यकर्ताओं ने टारगेट बनाना शुरु कर दिया है। अवैध फेरीवालों के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई करने का पत्र मनसे की तरफ से पुणे महानगरपालिका आयुक्त कुणाल कुमार को दिया गया था।

कार्रवाई ना होने पर तीव्र आंदोलन करने का इशारा मनसे शहर अध्यक्ष अजय शिंदे पहले ही दे चुके थे लेकिन इन दो दिनों में फेरीवालों पर पुणे महानगरपालिका द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। मनसे पदाधिकारियों के मुंबई में बिजी होने की वजह से पुणे का आंदोलन दो दिन आगे ढकेल दिया गया था। लेकिन गुरुवार को मनसे के तीखे तेवर देखे गए और राजारामपुल पर अवैध फेरीवालों के खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान फलों और सामानों को सड़कों पर फेंक दिया गया। इस वजह से वातावरण तनावग्रस्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post