स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी बने - विधायक शरदवीर सिंह

विधायक शरद वीर सिंह

सानू सिंह चौहान कवरेज इंडिया।
शाहजहांपुर/जलालाबाद/ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जलालाबाद क्षेत्र के विधायक शरद वीर सिंह को जलालाबाद तथा अल्लाहगंज स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही दोनों निकाय चुनाव के प्रत्याशी भी घोषित कर दिये है।

विधायक श्री शरदवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उनके ऊपर जलालाबाद तथा अल्हागंज के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसे वह पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ निर्वाह करेंगे उन्होंने बताया जलालाबाद नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए संजय पाठक तथा अल्हागंज नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए राजू शाह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।  श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों से दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत करने की बात कही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post