श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का हो रहा आयोजन


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत डूंडी के बाबा पुरवा कबीर आश्रम पर श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन एक अक्टूबर से लेकर सात अक्टूबर तक किया जा रहा है। पहले दिन सैकडों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो डूंडी होते हुए वापस बाबा पुरवा कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक आचार्यों व विद्वानों द्वारा विभिन्न कथाओं के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवद भक्ति करने व समाज में अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया।
       रात्रि की कथा को श्रवण करने के लिए हज़ारों लोग जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे आदि कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर भगवान की लीलाओं का गुणगान सुनते हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वान आचार्य ने ईश्वर की भक्ति करने व कण कण में भगवान के विराजमान होने की बात कही। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान को याद करता है और दीन दुखियों की मदद करता है, वह परमात्मा जो परमसत्ता में विलीन अदृश्य रूप में हर पल हमारे साथ रहता है हमारी मदद अवश्य करता है।
        इस गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम में बाल गोविन्द वर्मा सदस्य क्षेत्र पंचायत डूंडी, प्रधान प्रतिनिधि निर्माण सिंह, तकनीकी सहायक अजय वर्मा, सर्वजीत वर्मा, पंचायत मित्र जितेंद्र वर्मा, अतुल यादव, विजय शुक्ला, महंत रामसेवक गोस्वामी,  धनीराम, रामतीरथ यादव, उपेंद्र कुमार, लवकुश आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post