आखिर क्यों बांध रखा है इस पेड़ को जंजीरो से,जानकार हैरान रह जायेगे !


आपने अभी तक इंसानों को गिरफ्तार होते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने सुना है, कि कोई पेड़ गिरफ्तार किया गया हो। जी हां एक ऐसा पेड़ है जो, कि एक दो नहीं बल्कि पूरे 118 सालों से गिरफ्तार है।

यह पेड़ पाकिस्तान में है। पाकिस्तान के खैबर में बरगद का एक पुराना पेड़ पिछले 118 वर्षों से जंजीरों में बंधा हुआ है। यह पेड़ लांडी कोटल आर्मी में लगा है। इस पेड़ को वर्ष 1898 में गिरफ्तार किया गया था।

इस पेड़ की गिरफ्तारी के पीछे बडी ही दिलचस्प कहानी है। खबरों के अनुसार, एक दिन ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड टहल रहे थे। जेम्स ने शराब पी रखी थी। जब जेम्स वहां स्थित एक बरगद के पेड़ के पास से गुजरे तो, उन्हें लगा कि वह बरगद का पेड़ उनकी ओर आ रहा है। बरगद के विशाल पेड़ को खुद की ओर आते देख जेम्स घबरा गए।

उन्होनें तुरंत सैनिकों को आदेश दिया कि इस पेड़ को गिरफ्तार कर लिया जाए। सैनिकों ने उस पेड़ को जंजीरों में जकड गिरफ्तार कर लिया। तब से यह पेड़ जंजीरों में जकडा हुआ है। इस पेड़ पर जंजीरें लटकी हुई हैं,और साथ में आई ऍम अंडर अरेस्ट की तख्ती भी लटकी हुई है।

आज तक जंजीरें इसलिए नहीं हटाई गई, ताकि अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाया जा सके। अब यह पेड़ लोकल लोगों के लिए एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post