रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। दरियाबाद, बाराबंकी।
क़स्बा दरियाबाद में सामाजिक संस्था सार्थक के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण में लाभान्वित महिलाओं ने सभी डॉक्टरों के साथ ही साथ सामाजिक संस्था सार्थक का भी धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, समर बहादुर, मनोज बाजपेयी, गुरुशरण वर्मा, अनुज वर्मा, उमेश जैन आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहे।
