ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों की मासिक बैठक हुई सम्पन्न


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
शनिवार 09 सितम्बर को विकास खण्ड परिसर में किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सिरौलीगौसपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रमुख रूप से नवीन मंडी बाराबंकी मे दिनांक 27 मार्च को आयोजित सामूहिक विवाह निकाह की व्यवस्था की चर्चा की गई और प्रमुख कार्यकर्ताओं को दूध, राशन, घी, तेल इकट्ठा कर मुख्यालय भेजने का उत्तरदायित्व सौंपा गया। प्रत्येक माह होने वाले रक्त दान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं
में तहसील व  ब्लॉक में बिना सुविधा शुल्क लिए अधिकारियों द्वारा कार्य न करने के बिरोध में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। इस संबंध में ब्लाक अध्यक्ष सोहनलाल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सामूहिक विवाह के बाद तहसील का घेराव हजारों की संख्या में किसानों की समस्याओं का हल न होने तक किया जाएगा। इस बार का धरना प्रदर्शन निर्णायक होगा। बैठक में मीडिया प्रभारी डा यमुना शरण वर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष दीशान, सदस्य लक्ष्मी नारायन, राम रतन, रामसिंह, राम बहादुर, सुरेंद्र, राम पाल, जगदीश, जगजीवन, नीलू वर्मा, कमलेश सिंह, विजय सिंह, पप्पू खां आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post