सानू सिंह चौहान कवरेज इंडिया
शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ उस समय सनसनी फैल गई। जब एक बंद कमरे में वाणिज्य कर विभाग का कर्मचारी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। अहम बात यह रही कि उसके इस कारनामें का खुलासा उसके बेटे ने ही किया। पुलिस महिला एवं कर्मचारी को पकड़कर अजीजगंज चौकी ले आई। जहां कर्मचारी की पत्नी ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में दोनों पक्षो के बीच समझौता हो गया। रौजा थाना क्षेत्र हथौड़ा बुजुर्ग निवासी शैलेन्द्र कुमार वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारी है। वो करीब चार बर्षो से अपनी पत्नी से अलग आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर किराये पर रह रहे है। बताया जाता है कि उनके कुछ माह पूर्व तिलहर क्षेत्र में रहने बाली महिला से सबंध हो गए थे। इसकी भनक उनके पुत्र शैलेश कुमार को लग गई। आज दोपहर को फिर वही महिला शैलेन्द्र के कमरे पर आ गई। इतने में किसी पड़ोसी ने शैलेश को खबर कर दी। शैलेश ने वहां पहुंच कर कमरे में ताला लगा दिया और डायल 100 पर सूचना कर दी। सूचना पर पीआरबी व अजीजगंज चौकी प्रभारी वीरपाल तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ताला तुड़वाया तो कर्मचारी व महिला एक साथ कमरे में मौजूद मिले। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां काफी देर तक हंगामा मचता रहा। बाद में उन्होंने आपस में समझौता कर लिया और घर चले गए।
