नई दिल्ली। रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम के बारे में हर रोज चौकानें वाले खुलासे हो रहे हैं। एक बार फिर उसके काले कारनामो से पर्दा उठा है। राम रहीम डेरे में तो साध्वियों को शिकार बनाता ही था, लेकिन साथ ही वो हाई- प्रोपाइल मॉडल्स को बी अपना शिकार बना चुका है। इस बात का खुलासा राम रहीम के ही रिश्तेदार भुपेंद्र सिंह गोरा ने किया। भूपिंदर सिंह गोरा ने बताया है कि जब डेरा की लड़कियों ने राम रहीम पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाना शुरु किया तो फिर उसने डेरा की लड़कियों का शोषण बंद कर दिया। गोरा ने बताया कि वो हाई प्रोफाइल लड़कियों को बाहर से डेरे में बुलाता था और उनके साथ अय्याशी करता था। इतना ही नहीं महीने में वो 15-20 दिन के लिए मुंबई शिफ्ट हो जाता था जहां विदेशी लड़कियों का इंतजाम किया जाता था। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह गोरा राम रहीम की बहू खुशप्रीत का ममेरा भाई है।
हनीप्रीत करती थी अय्याशी का इंतजाम
गोरा ने बताया कि राम रहीम की अय्याशियों का इंतजाम हनीप्रीत करती थी। गोरा ने बताया कि राम रहीत अपना ज्यादातर वक्त महिलाओं के बीच बिताता था। शर्म की बात ये थी कि लाखों महिला अनुयायियों के बीच वह खुलेआम नेकेड सेक्स (नग्न सेक्स वर्कर्स की बातें) के बारे में बात करता था।
समझाता था वन नाइट स्टैंड और दिव्य प्रेम का समीकरण
गोरा ने बताया कि राम रहीम ने प्यार को तरीकों से बताता था। पहला तरीका था मिजाजी (वन नाइट स्टैंड), दूसरा तरीका था हाकिकी (सच्चा प्यार) और तीसरा तरीका था रुहानी (दिव्य प्रेम)। गोरा के मुताबिक पूर्व कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह जस्सी ने एक बार लोगों को आगाह किया था और बताया था कि लोग अपनी औरतों को राम रहीम के पास न भेंजें क्योंकि वह शादीशुदाा महिलाओं का उत्पीड़न करता है।
एक बार जिस महिला से मिल ले फिर दोबारा उससे नहीं मिलता था राम रहीम
गोरा ने बताया कि एक बार जो महिला राम रहीम के गुफा में चली जाती थी फिर वो उससे दोबारा नहीं मिलता था। साथ ही वह उन महिलाओं पर भी नजर रखता था जो उससे मिलने की गुजारिश करती थीं। ड्यूटी पर मौजूद लोग महिलाओं से कहते थे कि बाबा ध्यान में व्यस्त हैं। लेकिन सच तो यह है कि उसने कभी कोई धार्मिक किताब नहीं छुई और न ही ध्यान किया।
गोरा ने बनाया है राष्ट्रीय एंटी कर्ट फ्रंट
भूपेंद्र सिंह गोरा ने भी हनीप्रीत की तलाश और डेरे की प्रताड़ना का शिकार लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय एंटी कर्ट फ्रंट बनाया है। गोरा ने कहा कि हनीप्रीत को ढूंढ़ निकालने के लिए वे अभियान चलाएंगे। नेपाल, दुबई, कनाडा और दूसरे देशों में जाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।
गोरा ने जारी किया है एक हेल्प लाइन नंबर
गोरा के सात सदस्यीय फ्रंट ने मोबाइल नंबर 70879-24122 जारी किया है। इस पर डेरे की प्रताड़ना का शिकार कोई भी व्यक्ति मदद मांग सकता है। साथ ही हनीप्रीत की भी सूचना दे सकते हैं। सात लोगों ने उनके जरिए डेरे के कब्जे में चल रही जमीन छुड़ाने की मदद मांगी है। इसमें वे हर तरीके से मदद करेंगे।
Tags:
national
