माथा टेकने उमा पहुँची महादेव के घर


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सोमवार की दोपहर जनपद बाराबंकी के क़स्बा रामनगर के समीप स्थित महादेवा में भगवान देवादीदेव लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुँची। उनके साथ रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद अवस्थी, जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान शिव की धरती महादेवा पहुँचकर सर्व प्रथम केंद्रीय मंत्री ने भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन किये, तत्पश्चात मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जनसभा में उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने का जो सपना देखा था, उस सपने को अब मोदी सरकार पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। अब गुंडे व माफिया शांत हो जायें वर्ना उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।


बाराबंकी जनपद की हिन्दू मुस्लिम एकता अर्थात गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश मे मशहूर है। बहुत जल्द लोधेश्वर महादेव, कुंतेश्वर किंतूर व पारिजात जैसे सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। केंद्र की मोदी सरकार लूट-खसोट व भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करके एक साफ़-सुथरी सरकार के तौर पर जनता के बीच आपसी तालमेल बिठा कर कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों को समाज मे बराबरी का अधिकार दिलाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों के लिए सबसे बेहतर सरकार साबित होगी, क्योंकि जनता के साथ किये गये सभी वादे सरकार पूरा कर रही है।
         
उमा भारती ने यह भी कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 30 नदियों को जोड़कर सूखा व बाढ़ से निज़ात दिलायी जायेगी। उमा ने बताया कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अभी समय लगेगा, लेकिन योगी की सरकार ने दुराचार और हत्या करने वालों  पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार नही है, जो किसी इंजीनियर की हत्या करने वाले विधायक का साथ दे।
         उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकार ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे उनके जीवन की दशा व दिशा में बहुत तेज़ी सर बदलाव जो रहा है। किसानों को उनकी कृषि से सम्बंधित उपकरण व बीज, उर्वरक, कीट नाशक आदि उपलब्ध कराकर फसलों की उपज को बढ़ाया जा रहा है।
       प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से ऋण माफ़ी का जो वादा किया था, उसे प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरा कर दिखाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post