बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आईं ज्योति


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर के तराई क्षेत्र के लोगों के दुःख-दर्द बाँटने भारतीय किसान यूनियन का सावित्री गुट घाघरा नदी की बाढ़ से कराह रहे दर्दमंदों का दर्द बाँटने उनके बीच पहुँचा।
       आज बाढ़ प्रभावित गाँवो में अपने किसान कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट ने पहुँचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत का सामान बाँटा और उनके हर सुख दुख में साथ रहने की बात कही। बाढ़
राहत सामग्री का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह, जे के सिंह प्रदेश अध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता,बाराबंकी जिला प्रभारी कमलेश यादव के नेतृत्व में किया गया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज ग्राम-टटरवा, सनावा, सिरौलीगुंग, ढेकवामाफी, परसा आदि गाँवों के लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री के रूप में बिस्कुट, दलिया, लाई, रिफाइंड, नमक आदि का वितरण किया गया। किसान नेताओं द्वारा राहत सामग्री पाकर मायूस चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
        राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके हक़ व हकूक की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। जिला प्रभारी कमलेश यादव व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने किसानों के साथ ही सभी बाढ़ पीड़ितों को उनके अधिकारों के साथ ही सम्मान जनक तरीके से राहत सामग्री दिलवाये जाने के साथ ही हरहाल में उनकी सहायता करने की बात कही है। इस मौके पर रामतेज सोनकर, मुकेश यादव, गोविन्द मौर्या, लल्ला गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post