ब्युरो रिपोर्ट कवरेज इण्डिया।
भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भाजपा की तरफ से जाने माने चेहरे को जगह दी है और चंदौली सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय को चुना है, नाम की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश भर से महेन्द्र नाथ पाण्डेय को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
Tags:
uttar pradesh

