बहरिया : इलाहाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला को सर्प ने डंस लिया। जिससे मौके पर ही महिला अचेत हो गई। अचेतावस्था में परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।
उक्त गांव निवासी एवं ग्राम रोजगार सेवक पवन तिवारी की 30 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी तिवारी गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के करीब अपने कमरे में सरसों का तेल लेने के लिये गई हुई थी। इसी बीच छिपकर बैठे एक जहरीले सर्प ने उसे अपना शिकार बना लिया। जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में झूंसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह सांप इसी महीने में महिला को अपना शिकार बनाता चला आ रहा है।
Tags:
allahabad
