उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपना दर्द सुनाने वाले किसानों को पुलिस ने किया नज़रबंद


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना तहसील मुख्यालय सिरौलीगौसपुर पर जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जनपद के सिरौलीगौसपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुँचे। उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को सुनाने हेतु किसान तहसील परिसर में एकत्रित हो ही रहे थे कि प्रशासन को भनक लग गई। जिससे किसान नेता निसार मेहंदी को पुलिस ने अपनी निगरानी में दिन भर नजरबंद रखा।
       बताते चलें कि दस दिनों से तहसील परिसर सिरौलीगौसपुर पर भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेहदी के नेतृत्व में चल रहे धरने पर आज भाकियू नेता मेंहदी को सिर्फ इस बात के लिए नज़र बन्द कर लिया गया, कि किसान नेता अपने किसानों के साथ उपमुख्यमंत्री से मिलकर किसानों दर्द बताना चाहते थे। भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी ने कहा कि आज आज़ादी के 70 सालों में किसानों की ऐसी दशा हो गयी कि पिछले 10 दिनों से किसान अपनी जायज़ माँगों को लेकर धरने पर बैठा हुआ है और प्रशासन ज़रा भी गम्भीर नही है। बात यहीं पर ख़त्म नही होती है, अगर किसान अपनी बात शासन तक पहुंचाना भी चाहे तो उसे इस तरह नज़र बन्द कर दिया जाता है कि वह चाहकर भी कुछ नही कर सकता।

Post a Comment

Previous Post Next Post