सकारात्मक पत्रकारिता के लिए मिला पत्रकारों को सम्मान


देवेन्द्र त्रिपाठी।
    नई दिल्ली/ रामजानकी संस्थान द्वारा TJAPS कृषि विकास शिल्प केंंद्र,प.बंगाल के सहयोग से
अगले साल 21 जनवरी को आरजेएस वन्दे मातरम् -२ पूर्वोत्तर की झलक " थीम पर आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।  कार्यक्रम के बारे मैं विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि कुछ पत्रकारों को  आरजेएस भारतउदय सम्मान २०१८ के साथ पुरस्कार राशि देकर अन्य संगठनों,संस्थाओं , जनप्रतिनिधियों और सभी सरकारों  को प्रेरित करने का कार्य  किया जाएगा। इस ट्रेंड को आगे बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है ताकि पत्रकारों का मनोबल बढें और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा मिले।  आरजेएस  हिंदी पत्रकारिता दिवस
३० मई २०१७ को द्वारका में  स्व०प्रेम बाबू शर्मा जी के परिवार को विशेष आरजेएस आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी।  

इस कार्यक्रम में उनके बड़े सुपुत्र चंदन शर्मा भी मौजूद थे।  १३अगस्त २०१७ को  आरजेएस जयहिंदजयभारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनडीएमसी उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर जी के  नगद ५,०००/ रूपए  मिलाकर टीमआरजेएस ने
टोटल  १०,०००/-  रूपए प्रदान किया।
ये एक छोटी-सी शुरूआत है जो आनेवाले दिनों में अन्य कार्यक्रम आयोजकोंको प्रेरित करेगी।  यही नहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग  से आरजेएस व डब्ल्यू जे आई   सदस्यों के लिए
एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन इसी साल नवंबर में किया जाएगा, इसके लिए पंजीकरण जरूरी है  ।
             
13अगस्त को जयहिंद जयभारत-1 कार्यक्रम करने से पहले राम जानकी संस्थान ,नई दिल्ली ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात पर चर्चा/संगोष्ठी,
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सम्मेलन और
वंदेमातरम-1 जैसे सामाजिक सरोकारों और नई पीढ़ी को जागरूक करने के कार्यक्रम कर   चुकी है। वन्दे मातरम् -1 में इलाहाबाद से आए अध्यक्ष- आचार्य श्री कांत शास्त्री , आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर. एसोसिएशन, इलाहाबाद और पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी को पगड़ी पहनाकर विशेष आरजेएस भारत​-उदय सम्मान2017 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक उदय कुमार मन्ना ने आगे बताया कि "आरजेएस जयहिंद जयभारत" कार्यक्रम में  मीडियाकर्मियों की  युगल-जोड़ी  मीडिया कर्मी आरजेएस भारत-उदय सम्मान 2017
प्रदान किया गया।
जिनमें श्री श्रीमति
अंजली-बृजमोहन भाटिया जी,
भावना-भू त्यागी जी,
चारू लता-ज्ञान प्रकाश जी,
दिनेश्वरी-पार्थसारथी थपलियाल जी,
सोनिया देवी-ओमपाल प्रसाद जी,
दयावती-आर.एस.सुन्दरम जी,
मनीषा भाटिया-देवेंद्र पंवार जी,
पूजा रोहिल्ला-नवीन कुमा सम्मान2017
वहीं कार्यक्रम में प्रस्तुति देनेवाले कलाकारों श्री भास्कर झा
मोहित खन्ना ,कमल शर्मा ,प्रांशु गोयल ,
रितु कपिल और कवयित्री कुलीना कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post