शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार, मुकदमा दर्ज


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
भकियू सावित्री गुट ने कोतवाली बदोसराय का घेराव कर शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जिसमें कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

      कस्बा बदोसराय की सुफिया बानो नामक एक लड़की ने अपनी बहन के देवर मोहम्मद नसीम द्वारा शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर जाने के कारण उसने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसी प्रकरण को लेकर सावित्रीबाई गुट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह प्रदेश प्रभारी जेके सिंह व जिला अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। उनकी मांग थी कि इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। 1 घंटे तक चले घेराव के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की तहरीर पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मौके पर यूनियन के विनोद कुमार, राम कैलाश, रामतेज, शंकर, गोविंद मौर्या, सूरज राठोर व गोलू आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post