कवरेज इण्डिया दैनिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन शनिवार



 कवरेज इण्डिया दैनिक राशिफल: आज अप्रैल माह का पहला दिन है। इसके साथ ही आज नवरात्र का पांचवा दिन और 3 शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते है।
 आज श्रीवत्स, आयुष्मान और गजकेसरी योग  बन रहा है। जो कि मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को धन लाभ होगा। वहीं वृष, धनु और मकर राशि के जातकों लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इसके अलावा मिथुन, कुंभ, सिंह, तुला राशि के जातक आज थोड़ा सचेत रहे, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। जानिे आज का दिन राशिनुसार कैसा बीतेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का पहला दिन अच्छा जाएगा। इस राशि के जातकों को किसी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में फायदा मिलेगा। आर्थिक तरक्की के उपायों पर ध्यान देंगे, तो अपार धन लाभ की संभवना बन रही है। नशे की लत से जितना दूर रहेगे करियर में उतनी तरक्की होगी। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, तो सफलता हासिल होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। विद्यार्थियों का समय बहुत अनुकूल है जो भी एक बार पढेंगे वो आपको याद हो जायेगा।

वृष राशि
इस राशि के जातक 1 अप्रैल को अपने खान-पान में थोड़ा ध्यान रखें। नहीं तो आपको सेहत संबंधी समस्या जैसे कि मधुमेह, रक्तचाप हो सकता है। इंजीनियरिंग, मेडिकल जुड़े विद्यार्थियों को लाभ मिलने वाला है। व्यापार व कारोबार में आप सही समय पर सही निर्णय लेंगे। जिससे आपको मुनाफा हासिल होगा। निपुणता व बौद्धिक क्षमता का सही उपयोग करके आप अपने व्यापार को उन्नति की तरफ ले जाएंगे बिजनेस में भारी लाभ होने वाला है। जीवन पूरी तरह बाधा मुक्त होगा।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर आज अधिकारी आप पर मेहरबान रहेगे। वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिल सकती है। यूं तो आप ज्यदा मेहनत करने में विश्वास नहीं रखते लेकिन फिर भी आज आप कुछ मेहनत करने के मूड में नजर आयेंगे और नौकरी में अनुकूल परिणामों को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। अगर आप लोहे या कोयले के बिजनेस में हैं या प्लास्टिक से जुड़ा कोई काम करतें हैं तो आपको अपना बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नही होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर काम करें। कुछ परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाएगी। धन के मामले में सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षाओं को लेकर टेंशन हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। करियर के मामले में कुछ उतार चढाव बना रहेगा अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, घर का वातावरण बिगड़ सकता है।


सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा होगा। घर की मरम्मत संबंधी काम करेंगे। नई वस्तुएं विशेषकर सजावटी सामान की खरीददारी भी होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। कल किसी तरह की यात्रा हो सकती है। करियर और काम को लेकर आप सीरियस होंगे। संतान पक्ष से आ रही सभी बाधाएं दूर हो चुकी है, सिर्फ इतना ही नहीं जीवन के हर क्षेत्र से मुश्किलों का अंत हो चुका है।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आपने किसी को पैसों उधार दिया गया पैसा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है लेकिन पत्नी को नाराज़ करने से आप के लिए कोई बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। समय बहुत ही अच्छा है जीवन पूरी तरह बाधा मुक्त होगा| माता की कृपा से इस समय आपकी पांचो अंगुलियां घी में है, आपको बहुत फायदा होने वाला है।

तुला राशि
इस राशि के जातक खान-पान के साथ-साथ अपनी सेहत पर ध्यान दें। इसके साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही होने पर उनको लेकर अस्पताल जाना पड़ सकता है । स्वास्थ्य पर खर्च भी हो सकता है। थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जबकि आगे चलकर आर्थिक और अन्य समस्यायें खुद ब खुद हल हो जाएगी | पैसा कमाएंगे, लेकिन टिक नहीं पाएगा। आय से अधिक खर्च की स्थिति बनी रहेगी जमकर मेहनत कीजिए।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लइए कल का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। समाज कल्याण के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप अपनी अलग पहचान बनाएगे। इस समय की गई यात्रा शुभ रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में मजबूती रहेगी। अविवाहितों का विवाह हो जायेगा। कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्याथियों को आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी| इस राशि की महिलाओं को कोई न कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।


धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप लंबे संय से विदेश जाने की सोच रहें , तो कल यह सपना आपका सच हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप विदेश में  विदेश में कारोबार स्थापित करने में आपको सफलता मिल जायेगी। काम का दबाव अधिक रहेगा। कभी भी, कोई भी परिस्थिति हो आप ख़राब बात बोलने से बचें क्योकि वाणी तो अनमोल है इसका इस्तेमाल दूसरों को सुख देने में करेंगे तो बेहतर होगा। आज का दिन लव पार्टनर के लिए भी अच्छा साबित होगा।


मकर राशि
इस राशि के जातकों की प्यार में छोटी-मोटी तकरार या कहासुनी हो सकती है, लेकिन समय रहते वह सुलझ भी जाएंगी। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता रहेगी।  किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। अगर आप जीवन साथी तलाश रहे हैं तो तलाश अब मां की कृपा से पूरी हो जायेगी। करियर में बेहतरी होगी| इसके साथ ही धन लाभ होगा।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक ही जाएगा। आज से आप अपनी अलग पहचान बनाने का वक्त आ चुका है अभी तक आपने जो कुछ भी दूसरों के लिए किया है वो हज़ार गुना हो कर आप को मिलने वाला है ज़रूरत है हिम्मत से आगे बढने की जरूरत है। कोई व्यापार करते है तो, काम में सुधार भी होगा। घर व दफ्तर में काम सबंधी मामलों में बड़े फैसले ले सकते हैं कारोबार में फायदा होगा। बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें। इनकम बढ़ेगी। घर के सदस्यों में आपस में प्यार बढ़ेगा।

मीन राशि
इस राशि के जातकों के आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। हर काम में आप रही रुकावटें दूर होंगी। कोई खास काम पूरा करने में समय की कमी हो सकती है । इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। नए कामों की पहल से सफलता मिलेगी। परिवार को प्राथमिकता देंगे, तो बिजनेस में भी नए सौदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप कही जमीन भी खरीद सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post