महाभारत द्रौपदी के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे| महाभारत में द्रौपदी के पांच पति थे| जिनके साथ वह रहती थी| पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस युग में भी यानी कलयुग में भी एक दौपदी है|
जी हां सुनने में यह अजीब लगने वाला खबर सच है| देहरादून के पास एक गांव में राजो वर्मा नाम की यह महिला अपने पांच पतियों के साथ खुशी-खुशी रहती है| उस गांव की यह परंपरा है कि बड़ा भाई जिस महिला से शादी करता है छोटे भाइयों की शादी भी उसी से करा दी जाती है| राजो वर्मा नाम की इस महिला की शादी 7 साल पहले हिंदू रीति रिवाजों से हुई थी| इसके बाद पति के चार छोटे भाइयों से भी इस महिला की शादी करा दी गई| कलयुग की द्रौपदी यानी राजो इन पांचों भाइयों के साथ खुशी-खुशी रहती है तथा इनमें आपस में बहुत प्यार है| महाभारत से जुड़ा यह परंपरा अजीबोगरीब है परंतु उत्तरी भारत में हिमालय के आसपास के कुछ क्षेत्र इस परंपरा को अभी तक निभा रहे हैं|
राजो ने जब बेटे को जन्म दिया तो उसे यह नहीं पता था कि उस बेटे का पिता कौन है| सुनकर अजीब लगता है कि कलयुग में भी द्रौपदी प्रथा को निभाया जा रहा है| पर सच तो यही है कि राजाओं अपने पांच पतियों के साथ बहुत प्रेम से रहती है|
Tags:
ajab gajab
