शाहजहांपुर: UP में गुंडागर्दी का खात्मा करेगी BJP

शाहजहांपुर में गरजे अमित शाह, UP में गुंडागर्दी का खात्मा करेगी BJP

शाहजहांपुर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शाहजहांपुर के मोदी मैदान से अखिलेश यादव पर जमकर हल्ला बोला। यूपी में जीत दर्ज करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश जी नोटबंदी पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

अमित शाह की बड़ी बातें 
नेता नोटबंदी का जाप कर रहे हैं। 
15 साल से बसपा और सपा का खेल चल रहा है। जो अब बंद हो जाएगा।
यूपी पिछले 15 साल में पीछे हो गया है।
अगर हम आए तो यूपी में रोजगार आएगा
अरबों लूटने वाले परेशान हो रहे हैं।
विपक्ष ने शोर करके सदन नहीं चलने दिया।
नोटबंदी से ममता और मायावती का चेहरा सामने आ गया
प्रदेश बुआ और चाचा के बीच फंसा हुआ है
यूपी में अगर सभी दल साथ भी आ जाएंगे तब भी नहीं जीत पाएंगे।
अखिलेश यादव को हार दिख रही है।
मोदी की लोकप्रियता से अखिलेश डर गए हैं।
अंतरिक्ष से इसरो तक कांग्रेस का घोटाला छाया
मनमोहन सिंह ने 10 साल कोई आवाज नहीं निकाली, राहुल आलू की फैक्ट्री लगाते हैं।
पाकिस्तान पर बीजेपी ने बड़ा फैसला किया, अब गोली आती है तो यहां से गोला दागा जाता है।
यूपी में रोजगार देंगे और महिलाओं को सुरक्षा देंगे।

हनुमान मंदिर के दर्शन किए
इससे पहले वे लखनऊ में हनुमान मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले बरेली मंडल में भाजपा का यह बड़ा शो है। इससे पहले इस माह के प्रारंभ में ही रुहेलखंड के मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी रैली कर चुके हैं।

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित मोदी मैदान में हो रही रैली में सुबह दस बजे के बाद भी भारी भीड़ जुटने लगी थी।पुलिस और प्रशासन की टीम रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।



परिवर्तन रैली में अमित शाह के अलावा, प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अशोक कटारिया, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त आदि भी मौजूद रहें। बरेली के युवा भाजपा नेता हषवर्धन आर्या रैली के संयोजक हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post