RBI उसी तरह से नियम बदल रही है, जिस तरह से मोदी अपने कपड़े बदलते हैं – राहुल गाँधी


नोटबंदी में आमलोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के बजाए रिजर्व बैंक ऑफ इ़डिया (आरबीआई) रोजाना नए नियमों को लाकर लोगों की दिक्कतें कम नहीं बल्कि बढ़ा रही है। कल पुराने नोट 5000 से ज्यादा न जमा होने की शर्त लगाकर आरबीआई ने लोगों की मुसीबतें और ज्यादा कर दी।
आमलोगों की बढ़ती दिक्कतों और परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरबीआई पर सवाल उठाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी के 42 दिन गुजर गए हैं फिर भी आरबीआई के नियम रोजाना बदल रहे हैं जो आमलोगों की दिक्कतों को कम नहीं बल्कि ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
दरअसल 8 नवंबर के नोटबंदी फैसले से आमलोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिसमें मोदी सरकार और आरबीआई के रोजाना बदलते नियम की वजह से आम लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
बाद भी इससे होने वाली दिक्कतों को दूर करने के वजाए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के लगातार नियमों में हो रहे बदलाव पर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि RBI उसी तरीके से नियम बदल रही है, जिस तरीके से मोदीजी कपड़े बदलते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post