विकाश मिश्र
इलाहाबाद : नवाबगंज।अपना दल (कृष्णा गुट)की किसान,कमेरा जागरण रथ यात्रा आज राजकुमार पटेल जिलाध्यक्ष व्यापार मंच के नेतृत्व में फाफामऊ विधानसभा में लगभग 11बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की संख्या में नवाबगंज पहुँचे।यात्रा में मुख्यअतिथि के रूप में कृष्णा पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल व उनके साथ पल्लवी पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल रही।जिसमें यात्रा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जन जन से मिलें और उन्हें केन्द्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की सपा सरकार की नाकामी और विफलता को उजागर करते हुए पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए निवेदन करे।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों को पूरी तरह से रोजी-रोटी छीन लिए है।कालेधन के नाम पर नोटबंदी का तुग्लकि फरमान जारी कर आम जनता के साथ छलावा किए है।
आज किसानों के धान के उचित मूल्य नही मिल रहे है किसान विवश होकर कौडी के भाव बजारों में बेच रहे है।मोदी ने चुनाव में वादा किया था कि विदेश में जमा काला धन अपने देश लाऊगा।लेकिन उसे तो पूरा नही किया पर मजदूर और किसान के पास जो उनका खुद का पैसा था उस पर भी बैन लगा दिये।इसी क्रम में राजकुमार पटेल जिलाध्यक्ष व्यापार मंच ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निवेदन किये कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अधिक से अधिक जन सहयोग ले।तथा पार्टी विजय की ओर मजबूती प्रदान करे।
Tags:
allahabad

