लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सीजी सिटी परियोजना का लोकार्पण किया। सीजी सिटी मे कई कार्यक्रमो का CM अखिलेश ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश ने कहा मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा जवान शहीद हुए है। उन्होंने पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक पर निशाना साधा।
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा विरोधी हर 15 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे है, वो लव जिहाद से शुरुआत की थी, और नोटबंदी तक आ गये है। उन्होंने कहा नोटबंदी से गरीब, किसान परेशान है, हम आगे बढ़ रहे थे, हमे पीछे धकेला गया।
उन्होंने शहीद पथ पर 200 बेड के अस्पताल का लोकार्पण किया। राम मनोहर लोहिया संस्थान के तहत आज से सेवाएं देगा 200 बेड का अस्पताल। उन्होंने कहा पहले कैंसर के इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ता था, मेडिकल संस्थानों की जरुरतों पर काम किया। कैंसर इंस्टीट्यूट से अन्य प्रदेश के लोगो को लाभ होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार काम कर रही।
उन्होंने सीजी सिटी मे कई कार्यक्रमो का लोकार्पण। उन्होंने आईटी सिटी का किया लोकार्पण, शान-ए-अवध का किया शिलान्यास। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का हुआ शिलान्यास, 450 करोड़ से बनेगा इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय।
Tags:
uttar pradesh