
आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पुराने राजनीतिक व्यंगात्मक अंदाज में नजर आए। कांग्रेस के आरोपों पर घेरते हुए पीएम पर उन्होंने लगातार एक के बाद एक कई हमले किए। कहीं फकीरी पर सवाल उठाया तो कभी मोदी की चुप्पी पर।
उन्होंने कहा कि, उनके गुजरात में आकर इतना बड़ा आरोप उनपर लगा है। जिससे पूरी दुनिया में बदनामी हो रही है। चुप्पी नहीं जवाब देना चाहिए।
राजद प्रमुख ने लिखा कि, राहुल गांधी ने गुजरात में छाती पर चढ़कर तथ्यों के साथ प्रधानमंत्री पर 40 करोड़ के भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया है। ये मामूली बात नहीं है।
इसके अलावा भी उन्होंने आगे भी कई बातें लिखी। जिसमें कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ऊपर लगे सवालों पर जवाब देना चाहिए और खुद उन्हें इसकी न्यायिक जांच करानी चाहिए।
दरअसल गुजरात के मेहसाणा जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सहारा कंपनी से 9 बार रुपए लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विपक्ष के निशाने पर पीएम मोदी पर तमाम सवाल उठने लगे।
Tags:
national
