जन कल्याण सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय को किया सम्मानित


खबर प्रभात। प्रयागराज।

प्रयागराज। जन कल्याण सेवा संघ द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को हमेशा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करता रहता है इसी क्रम में रविवार को सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय को संस्था ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जन कल्याण सेवा संघ के संस्थापक रोहित ब्राह्मण ने बताया कि सवर्ण आर्मी सवर्णों के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिसके लिए जन कल्याण सेवा संघ परिवार की तरफ़ से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गुलाब सिंह साहब पूर्वांचल महासचिव करणी सेना भारत, विजय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष जन कल्याण सेवा संघ, ठाकुर शिवम सिंह राष्ट्रीय महासचिव सवर्ण आर्मी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post