![]() |
| जनता की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी इलाहाबाद |
कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क इलाहाबाद।
इलाहाबाद, जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने आज हण्डिया तहसील में तहसील समाधान दिवस में आयी हुई जनता की समस्याओं को सुना। तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाॅल एन, ए0डी0एम प्रशासन, एस0पी0 गंगापार, पी0डी0, डी0डी0ओ0 डी0पी0आर0ओ0 के साथ जनपद स्तर के समस्त अधिकारी मौजूद थे।
तहसील दिवस पर शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत जिसमें रास्ते में अवैधानिक निमार्ण, मध्यान्ह भोजन का अवशेष राशि देने के सम्बन्ध में एबीएसए को फटकार लगाई और तालाबो पर अवैध कब्जे तुरंत खाली कराने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना से सम्बन्धित शिकायतंे, पुुलिस विभाग के सम्बन्धित शिकायतें, कोटेदार से सम्बन्धित शिकायतें, पीडब्लूडी विभाग से सम्बन्धित शिकायतें तथा चकबन्दी से सम्बन्धित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयी। इसके अलावा कई अन्य शिकायतें तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष आयी। इनमें कई शिकायतों का समाधान तुरन्त कर दिया गया और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने ब्रहमदीन गौर प्रतापपुर के मामले में दो लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा तथा राजस्व निरीक्षक का स्थानातरण करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के और पुलिस विभाग में शिकायतों की अधिकता पर सम्बन्धित विभागों को अपनी कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिया और कहा कि जल्द से जल्द जनता को आपकी कार्यशैली में बदलाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी, अगर लापरवाही पायी गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेंगी।
तहसील दिवस में बिजली विभाग से सम्बन्धित ढेरों शिकायतें सामने आयी, जिलाधिकारी इन समस्याओं के तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। खाद्यान आपूर्ति में आ रही शिकायतों का समाधान डी0एस0ओ0 तत्काल करें। जल निगम से सम्बन्धित शिकयतें तहसील समाधान दिवस में सामने आयी। जिसमें प्रमुख रूप से हैण्ड पम्मों की समस्या अधिक सामने आयी है। जिलाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द खराब पड़े हैण्ड पम्पों को सही किया जाये जिससें जनता को गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़ें।
तहसील समाधान दिवस में चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित कई समस्याएं सामने आई, जिसमें सीमांकन, दाखिल खारिज के मामले थे। लेखपालों के सही तरीक से काम न करने की शिकायतें भी सामने आयी। जिलाधिकारी ने डी0पी0आर0ओ0 को शौचालयोें की प्रगति के बारेें में जानकारी देने को कहा गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे देखे की मानक के अनुसार शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है या नहीं। तहसील समाधान दिवस में कृषि विभाग विभाग से सम्बन्धित समस्याओं में ऋणमोचन योजना से सम्बन्धित शिकायतें मिली। जिसमें ऋणमोचन योजना जो कार्य लम्बित है उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर इन समस्याओं के समाधान के लिए कहा और इसकी रिपोर्ट कल दोपहर तक देने का आदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की बैरियर और अवैध खनन का बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसी भी प्रकार की सूचना अवैध खनन के लिए मिलती है तो उस तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की अपेक्षा पर हमें खरा उतरना है। हमें निचले स्तर पर आये हुए आधे से अधिक मामलों का तुरन्त मौके पर ही समाधान किया जा सकता है। जिलाधिकारियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में आयी इन समस्याओं का समाधान अगले 15 दिन के अन्दर हो जाना चाहिए। तहसील समाधान दिवस में कुल 380 शिकायतें आयी, जिसमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
