![]() |
| सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करते लोग |
सत्यम, इलाहाबाद।
इलाहाबाद। इलाहाबाद। उन्नाव,कठुआ सहित देशभर में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। जगह-जगह प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी पर प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी की ओर से सुभाष चौराह पर कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया।
डेमोक्रटिव फ्रट पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना यादव और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश चौधरी के नेतृत्व में शाम छह बजे सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर पीडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद किया। रेप की शिकार हुई मृतकों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रसंनदीप चंचल, मनीष यादव, बृजेश यादव, श्रीकांत, महेंद्र कुमार, अबरार खान, दानिश खान,अभिषेक गिरि, अखिलेश यादव, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

