![]() |
| फाइल फोटो |
कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क।
हर आदमी के मन में यह सवाल उठता है कि हमारे नेता क्या खाते होंगे। खासकर बड़े नेताओं को लेकर तो यह चर्चा खूब होती है। हम आज आपको बताएंगे कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या खाते हैं। क्या खाकर वह इतना फिट रहते हैं। योगी के खाना के बारे में जानकार कुछ देर तक आपको यकीन भी नहीं होगा कि वे इतना सादा खाना खाते हैं।
मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ का खाना भी बिलकुल एक साधारण आदमी की तरह है, लेकिन कुछ आइट्मस को हर दिन वे अपने खाना में शामिल करते हैं। अगर नाश्ते की बात की जाए तो वह दलिया और फल पसंद करते हैं। इसके साथ साथ ही पपीता, उबले चने, मूंग नाश्ते का मुख्य हिस्सा होता है। इसके साथ ही योगी रोज सुबह एक गिलास दूध भी पीते हैं।
उनके साथ काम करने वाले लोग बताते हैं कि वे नाश्ता करने के बाद आमलोगों से मिलने के लिए निकल जाते हैं। उनका ज्यादा वक्त इसी में गुजर जाता है। जिसकी वजह से योगी अक्सर दोपहर का भोजन नहीं कर पाते हैं।
हां, बताया जाता है कि अगर दोपहर में कुछ खाना हो तो खिचड़ी जरूर खा लेते हैं। अगर सब्जियों की पसंद की बात करें तो कटहल की सब्जी उनकी फेवरेट है।
वहीं, रात के भोजन में योगी आदित्यनाथ चार रोटी, एक कटोरी दाल, खीर और मौसमी सब्जियां खाते हैं। सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीते हैं। वहीं, सुबह उठने के बाद योगी पूजा करना नहीं भूलते हैं।
