![]() |
| होली मिलन समारोह में उपस्थित ग्रामीण |
कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क इलाहाबाद।
जंघई,(जौनपुर)। होली प्यार, सौहाद्र और परस्पर मेल मिलाप का त्यौहार माना जाता है। इसी को ध्यान में रखकर जंघई स्तित भोगीपुर सेमरी ग्रामसभा के युवाओं ने इस वर्ष गांव के ही चौरा माता मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत लोगों ने शिरकत की। बता
दें कि भोगीपुर के युवाओं ने पिछले वर्ष से ही नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में मां दुर्गा का पंडाल लगाना शुरू किया था जिसके बाद यह इन सबकी दूसरी पहल है जिसे बड़े बुजुर्गों द्वारा लगातार सराहना मिल रही है।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपना योगदान देने वालों में रोहित तिवारी (सोनू), विशाल तिवारी, विजय मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, विवेक तिवारी, सर्वेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, प्रवीण तिवारी, अभिनव तिवारी, आदर्श तिवारी, रंजीत तिवारी, अनुज तिवारी, शुलभ तिवारी के साथ ही सैकड़ों ग्राम वासियों ने अपनी सहभागिता दी।


