दबंगों ने महिला के साथ छेड़खानी, पति,पत्नी व बच्चे को बुरी तरह पीटा


कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क बिहार।
-नशे में धुत दबंग युवक ने महिला को रंग लगाने के लिए उसके 8वर्षीय पुत्र की कर दी थी पिटाई।

-पति ने अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी करने का मामला टाऊन थाने में कराया था दर्ज।

रिपोर्ट,मो.अंजुम आलम,जमुई (बिहार)

जमुई।।टाऊन थाना क्षेत्र के अमरथ गाँव में कुछ दबंग युवकों ने एक महिला के साथ रंग लगाने के दौरान छेड़खानी की तो महिला के 8 वर्षीय पुत्र के द्वारा इसका विरोध करने पर पुत्र की जमकर पिटाई कर दी।उसके बाद महिला के पति ने टाऊन थाने में इसकी सूचना दी गयी।ताभि मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा दबंग संजय यादव नामक युवक को हिरासत में ले लिया गया।

मालूम हो कि टाऊन थाना अंतर्गत अमरथ गाँव में धीरेंद्र कुमार वर्मा अपनी पत्नी पिंकी देवी और दो बच्चों के साथ रहते थे।होली के एक दिन बाद संजय यादव ने पिंकी देवी को रंग लगाने के लिए उसके 8 वर्षीय बेटे करण कुमार को गाली गलौज करते हुए बुलाने के लिए कहा जिसका विरोध करण के द्वारा करने पर बच्चे की पिटाई कर दी।तब करण की माँ पिंकी देवी अपने बेटे के साथ संजय यादव के घर मारने की वजह पूछने गयी थी ताभि संजय ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की और बलात्कार का प्रयास भी किया।उसके बाद उक्त महिला के पति द्वारा टाऊन थाने में जबरन रंग लगाने व छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया गया था।

बताया जाता है कि जब पुलिस संजय यादव को गिरफ्तार कर ले गई तो उसके परिवार सुधीर यादव,सरफ़ू यादव,विनय कुमार,विनोद यादव,पंकज यादव,नीरज यादव के द्वारा घर में घुस कर पुलिस बुलवाने को लेकर पति,पत्नी व दो बच्चों को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया।जिसे पड़ोसी ग्रामीणों  के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया।जहाँ पिंकी देवी की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post