कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क।
जंघई (जौनपुर)। जन कल्याण सेवा संघ भोगीपुर की तरफ़ से चले सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और ऐसी पहल के लिए नई पीढ़ियों को सराहा भी।
बता दें कि उपरोक्त अभियान में ग्राम प्रधान सेमरी प्रमोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सोनू तिवारी की अगुवाई में जंघई क्षेत्र सहित भोगीपुर सेमरी,बिरगही का पूरा, जंघई रेलवे स्टेशन, जंघई कालोनी आदि के लोगों ने हांथों में झाडू लेकर पूरे मार्केट व रेलवे स्टेशन, चौराहा, बसड्डा, नागरिक इंटर व डिग्री कालेज आदि को साफ किया और लोगों को यह सलाह भी दी कि अपनी दुकानों आदि पर डस्टबिन जरूर रखें और नियम से उसका प्रयोग करें।
पूरे अभियान में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें रोहित तिवारी (सोनू), विजय मिश्रा, चंचल दुबे, आकाश दुबे, दिनेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता प्रधान सेमरी, विवेक तिवारी, आशु पांडेय, जगदीश गुप्ता, विशाल तिवारी, संदीप पांडे, अनुज तिवारी, अभिनव तिवारी, धीरज तिवारी, रंजीत तिवारी, आशीष शुक्ला, सुमित तिवारी, संतोष तिवारी, राहुल पांडेय, आशीष दुबे आदि का रहा।


