जवाहर हत्याकांड के प्रमुख गवाह की मौत


कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क इलाहाबाद।
इलाहाबाद : जवाहर पंडित हत्याकांड के मुख्य गवाह और उनके भाई पूर्व पार्षद सुलाकी यादव की मौत हो गई। अशोक नगर निवासी सुलाकी को फेफड़े में इंफेक्शन था और गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। सुलाकी जवाहर पंडित के बड़े भाई थे। कई साल पहले सिविल लाइंस इलाके में जवाहर पंडित की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वह मुख्य गवाह थे। हत्याकांड का मुकदमा अदालत में चल रहा है और आरोपी पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, उनके भाई सूरजभान, उदयभान व एक अन्य हैं। सभी अभियुक्त जेल में बंद हैं। पूर्व विधायक विजमा यादव ने बताया कि सुलाकी का शव मंगलवार सुबह अशोक नगर स्थित आवास पर लाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post