कासगंज दंगे के प्रमुख आरोपी शकील के घर से मिली पिस्टल व बम, चंदन का हत्यारोपी है शकील


कासगंज। गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में जान गंवाने वाले युवक चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी शकील फरार है। आज पुलिस ने उसके घर में तलाशी के दौरान पिस्टल बरामद की है। इसके बाद ही उसके घर से देशी बम भी मिला है।

कासगंज में हिंसा के दौरान युवक चंदन की हत्या का आरोपी शकील अभी भी फरार है। आज पुलिस ने उसके घर में पड़ताल की। इस दौरान दरवाजा तोड़कर कमरों की तलाशी ली गई। शकील के घर के एक कमरे से इस तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल मिली है।

दंगे का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। उसके घर से पुलिस ने पिस्टल व देसी बम बरामद किए हैं। सदर कोतवाली के तहसील रोड पर उसका घर है। यहां पर पुलिस लगातार सघन तलाशी अभियान चलाकर दोषियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा के दौरान मुस्लिम बहुल इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे और वंदेमातरम का विरोध किया गया था। इस दौरान संघर्ष होने पर गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद से कासगंज में कर्फ्यू लगा हुआ है।

बावजूद इसके वहां हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। कासगंज शहर में उपद्रव के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस माहौल खराब करने वालों के खिलाफ धरपकड़ कर कोतवाली में बंद करने का अभियान भी चला रही है। कई लोगों को पकड़कर बंद किया गया है।कासगंज में हुए उपद्रव के बाद एटा का प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post