लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में कासगंज में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है और हंगामा हो रहा है। उपद्रवियों ने दो बसों में आग लगा दी और एक दुकान में तोड़फोड़ की है। कासगंज में ताजा हंगामा कल की हिंसा में मारे गए चंदन के अंतिम संस्कार के बाद शुरू हुआ है। मृतक चंदन के माता-पिता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए मुआवजे और सरकारी नौकरी के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं कासगंज में फिर से हिंसा भड़क उठी है। यहां एक खड़ी बस में गुस्साई भीड़ ने लगाई आग दी। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार को समुदाय विशेष के लोगों ने ABVP की तिरंगा यात्रा पर पथराव किया तो पूरे शहर में बवाल हो गया।
क्या हुआ था उस दिन जानिए पूरी कहानी-
26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक बवाल में गोली लगने से एक युवक चंदन की मौत हो गई थी। शनिवार चंदन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एटा के बीजेपी सांसद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले मृतक के परिजनों ने सरकार से 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को देने की मांग की। इस दौरान कासगंज के डीएम आरपी सिंह ने सीएम ऑफिस से स्वीकृति मिलने के बाद मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा कर दी। बता दें, घटना के बाद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही प्रशासन को उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
कैसे शुरू हुआ बवाल?
- कासगंज जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बिलराम गेट चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी के कार्यकर्ता बाइक से रैली निकाल रहे थे।
- इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई। तकरार में दोनों तरफ से फायरिंग, पत्थरबाजी हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा में शामिल एक युवक चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी गोली लगी है।
दूसरे जिलों से भी बुलाई फोर्स
- आईजी अलीगढ़ डॉ. गुप्ता के मुताबिक, एटा, अलीगढ़ और हाथरस से फोर्स बुलाई गई है।
- कलेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक, कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शव यात्रा में शामिल होंगे हजारों लोग
- मृतक चंदन का अंतिम संस्कार कासगंज स्थित काली नदी के किनारे बाकनेर में भारत विकास परिषद द्वारा बनाए गए मुक्ति धाम में किया जाएगा।
- पुलिस प्रशाशन की फिलहाल पहली प्राथमिकता मृतक चंदन का शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार करवाने की है।
- मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी अलीगढ़ मंडल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, डीएम कासगंज आरपी सिंह, एसपी कासगंज सुनील कुमार सिंह, पीएसी, आरएएफ, सिविल पुलिस के साथ शहर में गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
BJP सांसद ने की जांच की मांग
- राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे और बीजेपी सांसद राजवीर सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले से इस बवाल की तैयारी कर रखी थी। इतनी जल्दी हथियार और पत्थर सब कहां से आ गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
अलीगढ़ में जुलूस के दौरान फायरिंग
- यूपी के अलीगढ़ में भी गणतंत्र दिवस पर जुलूस के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है।
- SSP राजेश कुमार पांडेय ने बताया, थाना सिविल लाइन इलाके के रामघाट रोड पर बाइक सवार युवक जुलूस निकाल रहे थे। इनमें कुछ युवकों के पास अवैध हथियार थे। रास्ते में उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।
- इस दौरान पैर में गोली लगने से समुदाय विशेष का एक युवक जख्मी हो गया, जिसे हॉस्पिटली में भर्ती किया गया है।
- घटना उस समय हुई जब पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम चल रहा था। जांच की जा रही है, फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
Tags:
uttar pradesh

