मध्यप्रदेश की महिला हेल्पलाइन दूसरे राज्यो मे भी सक्रीय


मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग की महिला अपराध हेल्पलाइन देशभर मे सबसे ज्यादा चर्चित है, इसका प्रचार प्रसार इतना है क़ि दूसरे राज्यो की पीड़ित महिलाये भी इस हेल्पलाइन व सम्बंधित अधिकारियों से मध्य प्रदेश मे संपर्क करती है।
एक वाक्या कुश समय पूर्व ग्वालियर चम्बल संभाग के डी आई जी अशोक गोयल ( महिला अपराध ) के साथ हुआ ।
डी आई जी अशोक गोयल ने महिला हेल्पलाइन के पेम्पलेट स्वयं छपवाकर अंचल मे  , ट्रेनों व् बस स्टैंडों पर खूब वितरित करवाये है , इस पर महिला हेल्पलाइन का 1090 व् उनका मोबाइल नंबर 9425448199 भी प्रिंट है , हुआ यूँ क़ि पेम्पलेट 2 माह पूर्व चंडीगढ़ मे एक पीड़िता को कही से मिला , जब लड़की ने अपनी शिकायत अशोक गोयल को बताई वह शांत हो गए लेकिन मन मे इंसानियत के नाते कुश अच्छा करने का जज्बा जाग उठा । इस पर डी आई जी अशोक गोयल ने चंडीगढ़ के वरिस्ट पुलिस अधिकारियों को उक्त जानकारी दी और महिला की मदद होने तक पुरे मामले को फॉलो किया । वह महिला आज भी अशोक गोयल को भगवान का रूप मानती है। एक सच्चे पुलिस ऑफिसर की भूमिका के साथ डी आई जी अशोक गोयल जी मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं , अपितु पुरे देश के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post