मुस्लिम महिलाओं ने कहा- कट्टर मुल्लों का दलाल है औवेसी, भारत छोड़कर भाग चला जाए वरना भगा देंगे


नई दिल्ली। लंबी बहस के बाद आखिरकार ऐतिहासिक मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 लोकसभा में पास हो गया।
इसके साथ ही पुरानी दिल्ली के साथ ही पूरे दिल्ली की मुस्लिम महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। आपस में मुंह मीठा कराकर खुशी मनाते मुस्लिम महिलाओं के मुंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआएं निकल रही थी, क्योंकि, यह उनके लिए किसी दूसरे जन्म से कम नहीं था।

तीन तलाक को लेकर लंबे समय से आंदोलन करने वाले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला विंग की अध्यक्ष शहनाज अफजाल ने कहा कि यह देश के करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की जीत है, जो लगातार तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) प्रथा के चलते शोषण और उत्पीड़न की शिकार थी।

उन्होंने कहा कि अब कोई धर्म की आड़ में मुस्लिम महिलाओं का अधिकार नहीं छिन सकेगा। उन्हें ऐसा करने से पहले जेल में जाने के बारे में सोच लेना होगा, क्योंकि मुस्लिम महिलाओं को उच्चतम न्यायालय से न्याय के साथ संसद से कानून भी मिल गया है।

उन्होंने कहा औवेसी को क्या परेशानी है अगर मुस्लिम महिलाओं के हक में कोई कानून आ रहा है तो। उन्होंने हमेश कट्टर मुल्लों की दलाली की है और वो वही करते रहेंगे। अगर उन्हें कट्टर इस्लाम में जीना है तो भारत छोड़ दें वरना एक दिन मुस्लिम महिलाएं खुद उन्हें देश से बाहर कर देंगी।

वैसे, लोकसभा में विधेयक पारित कराने को लेकर चल रही लंबी बहस को मुस्लिम महिलाएं टकटकी लगाकर देख रही थीं। जैसे ही यह विधेयक पारित हुआ उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

मुस्लिम युवती नाजिया खान ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को दोयम दर्जे की जिदंगी मिली हुई थी। कोई उनके हालात पर ध्यान नहीं दे रहा था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है कि उन्होंने हमारे ऊपर ध्यान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post