Exclusive: भारत में बनाया जाए दो बच्चों का कानून


मेरठ। देश में बढ़ती जनसंख्या दर की वजह से देश कई मामलों में पिछड़ा हुआ है। इस वजह से कई बार जनसंख्या वृद्धि को लेकर कानून बनाने की मांग भी उठी, लेकिन किसी भी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब एक बार फिर से जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कानून बनाने की मांग उठ खड़ी हुई है।

मेरठ में जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में दो बच्चों का कानून बनाने की मांग की गई। सेव इंडिया जन फाउंडेशन की ओर से मेरठ के माल रोड पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं व अन्य नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाई। इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनसंख्या पर कानून बनाने की मांग की। जनसंख्या कानून बनाने के लिए मेरठ से शुरू हुई इस मुहिम में ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा भी शामिल हुए। श्री बिट्टा ने मेरठ पहुंचकर नागरिकों को जागरूक किया।

सब धर्मों पर लागू हो जनसंख्या कानून
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आतंकवाद के बाद दूसरी लड़ाई जनसंख्या नियंत्रण के लिए करनी होगी। इसके लिए जो भी कानून बने वो सब धर्मों के लिए एक ही होना चाहिए। उनके अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए जो पुराने कानून बने हैं उनको और भी अच्छे तरीके से लागू किया जाए।

जनसंख्या रोकना बेहद जरूरी
सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संयोजक राजेश शर्मा का कहना था कि अगर तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नहीं रोका गया तो सब कुछ तबाह हो सकता है। बढ़ती आबादी को देखते हुए दो बच्चों का कानून बनाना जरूरी है। इस तरह का कानून सबके सहयोग से ही बनाया जा सकेगा।

'कवरेज इण्डिया' न्यूज पोर्टल पर देश दुनिया के साथ ही आपके पास पड़ोस की खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए अपने मोबाईल फोन पर हमारा मोबाईल एप डाउनलोड करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post