मायावती ने बसपा संस्थापक को ही भुला दिया- पूर्व विधायक नीरज मौर्य


सानू सिंह चौहान कवरेज इंडिया।
शाहजहांपुर/अल्हागंज- 1 नवंबर 2017 - बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जलालाबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज मोर्य ने कहा है कि बसपा को  विपक्ष में रहने का सलीका भी नहीं मालूम पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तो बसपा संस्थापक काशीराम की 9 अक्टूबर को हुई पुण्यतिथि मैं उनको माल्यार्पण करना भी मुनासिब नहीं समझा।
भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अल्हागंज में गिरीश सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने आए पूर्व विधायक नीरज मोर्य  ने कहा अल्हागंज क्षेत्र में उनके जितने भी समर्थक हैं वह सब अपने को भाजपाई समझे उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

 वह बोले भाजपा ने बगैर किसी भेदभाव के कृषि ऋण माफ किया है और जो इस सुविधा से वंचित हो रहे हैं उनका भी ऋण माफ किया जाएगा। भाजपा ने  देश के सम्मान को बढ़ाया है। कोई भी विदेशी ताकत देश की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं कर सकती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पहले की अपेक्षा कॉफी शक्तिमान बन गया है। चीन  भी अब आमने सामने होने से बचने लगा है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रामकुमार वर्मा बोले प्रदेश की सरकार ने मृदा परीक्षण की सुविधा किसानों को उपलब्ध कराई है जिससे भूमि की उर्वरकता को बढ़ाकर  फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं यह सुविधा अभी तक किसी भी सरकार ने काश्तकारों को उपलब्ध नहीं कराई थी। थाने और कचहरी में दलालों की  अब नहीं चलती है। जनता को अब अपने को भयमुक्त होने का एहसास हो रहा है। पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा इसके पूर्व प्रधान पति गिरीश सिंह कुशवाह. नगर पंचायत चेयरमैन पति अनिल गुप्ता. आलोक मिश्रा . राकेश मिश्रा. कुलदीप कुशवाहा आदि लोगों ने श्री मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
स्वागत समारोह में के तमाम बसपाई भाजपा में शामिल हुए।
अंत गिरीश सिंह कुशवाह ने स्वागत समारोह मे मौजूद सभी  आगंतुको का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post