लखनऊ: राम मंदिर निर्माण पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे वैदिक प्रयोग प्रमाण न्यास के प्रमुख स्वामी दिनेशानंद सरस्वती से मिलने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री चंपतराय उनके कुटी संत पलटूदास ,थाना चिनहट अंतर्गत ग्राम सभा सराय शेख सदर लखनऊ पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। फिर दोनों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर गहन चर्चा की।
स्वामी दिनेशानंद राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में कर रहे हैं राजसूय यज्ञ
स्वामी दिनेशानंद जी सरस्वती राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में राजसूय यज्ञ और अश्वमेध यज्ञ का संचालन करवा रहे हैं। माघ मेले में राजसूय यज्ञ का सफल आयोजन करने के बाद उन्होंने कई जगहों पर राजसूय यज्ञ करवा चुके हैं,और निरंतर जारी भी है।
इस बारे में स्वामी दिनेशानंद जी सरस्वती का कहना है कि ,अब राम मंदिर निर्माण में कोई व्यवधान नहीं होगा,वैदिक प्रयोग प्रमाण न्यास द्वारा आयोजित राजसूय यज्ञ सफल हुआ है।
इसके पहले चंपतराय और दिनेशानंद की इलाहाबाद में हुई थी मुलाकात
इसके पहले चंपतराय और दिनेशानंद सरस्वती की इलाहाबाद में मुलाकात हुई थी। लेकिन विधिवत चर्चा नहीं हो पाई थी। तब चंपत राय ने दिनेश आनंद से उनके आश्रम पर मिलकर राम मंदिर के निर्माण के लिए यह चर्चा करने की बात कही थी और आज दोपहर 3:00 बजे दोनों ने विधिवत मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की।
19 अक्टूबर से फैजाबाद में होगा राजसूय यज्ञ ,भाग लेंगे चंपत राय
19 अक्टूबर से 26 तक फैजाबाद जनपद में राजसूय यज्ञ तृतीय किया जायेगा , जिसमे लाखों लोगों के साथ चम्पतराय भी यज्ञ में भाग लेगें।
Tags:
uttar pradesh


