सामाजिक संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी गई राहत सामग्री


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। दरियाबाद, बाराबंकी।
तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर सरकार तो पहले से ही युद्धस्तर पर बड़ी ही सक्रियता से कार्य कर रही है और अब इन बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए जनपद के समाजसेवी व सामाजिक संस्थाये भी आगे आ गई हैं।
       
भाजपा के दरियाबाद मंडल  अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में शान्ति देवी एसोसिएशन फ़ॉर रिसर्च ट्रेनिंग हेल्थ एंड नॉलेज (सार्थक) बाराबंकी द्वारा तराई क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरित राहत सामग्री के तौर पर आटा, चावल, नमक, शकर, लईया, बिस्कुट, बिसलेरी वॉटर की बोतलें, रसबिस्कुट आदि का वितरण किया गया। गरीब बाढ़ पीड़ितों में राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, रामहृदय यादव, चंदन वर्मा, उमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। सामाजिक संस्था सार्थक के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post