एक तरफा प्रेम संबंध में लड़की की गोली मार कर हत्या


सुधीर गुप्ता ब्यूरो चीफ।कवरेज इंडिया शाहजहाँपुर जलालाबाद।
मामा की लड़की से एक तरफा प्रेम संबंध में लड़की की गोली मार कर हत्या,लडक़ी की मौके पर ही मौत
  कलान थाना क्षेत्र के गॉव खजूरी में एकतरफा प्रेम संबंध के चलते 15 वर्षीय युवती की प्रेमी ने गोली मार कर हत्या कर दी।

ग्राम खजूरी निवासी कर्मचन्द्र की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका को उसके सगे फुफेरे भाई ने गोली मार कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार बदायूं के गढ़ी नगला में करमचंद्र की बहन की शादी हुई थी।बहन का पुत्र पुष्पेंद्र उसकी बेटी के साथ एक तरफा प्रेम करता था।जिसकी जानकारी घर बालों को नही थी। एक महीने पहले पुष्पेन्द्र ने प्रियंका से कहा था कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है यदि उसके साथ शादी नही की तो वह उसको गोली मार देगा।आज सुबह जब प्रियंका की मां सरकारी स्कूल में खाना बनाने चली गयी इसी बीच पुष्पेंद्र बाइक से उनके घर आया पुष्पेंद्र के दोनो हांथो में तमंचे देखकर प्रियंका अपने ताऊ के घर की तरफ भागी पुष्पेंद्र ने पीछे से भागते हुए प्रियंका की कनपटी पर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गॉव बालों ने पुष्पेंद्र को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाइक छोड़ कर भाग निकला।प्रियंका के घर बालों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर सी ओ जलालाबाद पहुचे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Post a Comment

Previous Post Next Post