नई दिल्ली।दोस्तों वर्तमान समय में खानपान में पौष्टिकता की कमी और ज्यादा तनाव के कारण छोटी उम्र में ही शरीर में कमजोरी का एहसास होने लग जाता हैं। हम बचपन से सुनते आये हैं पहला सुख निरोगी काया लेकिन रोज की इस भागमभाग में हम अपने शरीर का ध्यान नही रख पाते हैं, लेकिन हम आज आपको एसी चीज के बारे में बतायेगे जिसे रोज खाने से आप अपनी खोई हुई ताक़त को वापस पा सकते है।
चने के बारे में हम सब जानते हैं लेकिन इसके सेवन से होने वाले फायेदे हम नहीं जानते हैं। तो आज हम आपको इसके बारे में बताएँगे सुबह उठकर कच्चे चने खाने से आपका शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली हो जायेगा। इसके लिए आपको रात में सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसमे चने डाल देने और सुबह उनका सेवन करना हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। कब्ज की शिकायत होने पर यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही करें।
सुस्ती और थकान से बचने के लिए भी काले चने को भिगोकर खाना चाहिए। चने खाने से शरीर में घोड़े जैसी फुर्ती आ जाती है। इसलिए आप अगर उर्जावान बना रहना चाहते हैं तो रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन कीजिये।
