पिता की अस्थियां विसर्जित करने प्रयाग पहुंचे देवकी नंदन


इलाहाबाद। आज पूज्य महाराज श्री प्रातः 5 बजे प्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले पावन वट वृक्ष की पूजा की और अस्थि कलश के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की।

 प्रयाग में स्थित यह वट वृक्ष स्वयं भगवान का स्वरूप है। इसके बाद संगम पर पूज्य महाराज श्री एवं श्री विजय शर्मा जी द्वारा पुरे विधिविधान से अस्थि विसर्जन किया गया।

इसके साथ ही आपको सूचित किया जाता है की गोलोकवासी पूज्य बाबू जी का त्रियोदशी संस्कार एवं ब्रह्मभोज दिनांक 17 सितम्बर को रविवार को प्रातः 11 बजे से होना निश्चित हुआ है। पगड़ी रस्म सायं 4 बजे होगी। आप सादर आमंत्रित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post