हनुमानगंज: इलाहाबाद। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के प्रति गंभीर है। उक्त बातें बुधवार को विकास खंड बहादुरपुर के जमुनीपुर गांव में आयोजित एक बैठक में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कही।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे जनता के साथ किया था। उसे एक-एक करके पूरा कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण किसानों की कर्ज़ माफी करने से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफी के लिए मुहर लगा दिया था। कर्ज़ के बोझ तले दबे किसानों को उबारने के लिये सरकार ने ऋण मोचन योजना को लेकर आई। जिसके तहत प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाने का कार्य किया है। जो कि काबिले तारीफ है। सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को देखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं तथा उन्हें जागरूक करें। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री महेंद्र कुमार मिश्र, श्याम जी कुशवाहा, डॉ0 आशुतोष सिंह, ठाकुर अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार राय, चौधरी अभय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष सोना सिंह, एस0पी0 सिंह एडवोकेट, बजरंगी लाल, उमेश सोनकर सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
allahabad
